94 : 1
أَلَمْ نَشْرَحْ لَكَ صَدْرَكَ
(ऐ नबी!) क्या हमने तुम्हारे लिए तुम्हारा सीना नहीं खोल दिया?
★
94 : 2
وَوَضَعْنَا عَنكَ وِزْرَكَ
और हमने आपसे आपका बोझ उतार दिया।
★
94 : 3
ٱلَّذِىٓ أَنقَضَ ظَهْرَكَ
जिसने आपकी कमर तोड़ दी थी।
★
94 : 4
وَرَفَعْنَا لَكَ ذِكْرَكَ
और हमने आपके लिए आपका ज़िक्र ऊँचा कर दिया।1
★
94 : 5
فَإِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا
निःसंदेह हर कठिनाई के साथ एक आसानी है।
★
94 : 6
إِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا
निःसंदेह (उस) कठिनाई के साथ एक (और) आसानी है।1
★
94 : 7
فَإِذَا فَرَغْتَ فَٱنصَبْ
अतः, जब आप फ़ारिग़ हो जाएँ, तो परिश्रम करें।
★
94 : 8
وَإِلَىٰ رَبِّكَ فَٱرْغَب
और अपने पालनहार की ओर अपना ध्यान लगाएँ।1
★